लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में भीषण शीत लहर और भयंकर सर्दी के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:37 IST

Open in App

भोपाल, 20 दिसंबर मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर और भयंकर सर्दी जारी रहने के मद्देनजर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में अगले 24 घंटों में पाला पड़ने का अनुमान जताया है, इस कारण भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने ‘भाषा’ को बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर भीषण शीतल लहर के साथ-साथ अनेक स्थानों पर शीतलहर का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों तथा जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर भयंकर सर्दी के साथ-साथ अनेक स्थानों पर कड़ाके की ठंड़ पड़ने का अनुमान है।

साहा ने बताया कि वहीं, प्रदेश के रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, सीहोर, भोपाल, रायसेन, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी एवं दतिया जिलों में अगले एक दिन में पाला पड़ने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आ रही ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश पिछले दो दिनों से ठंड की चपेट में है।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों (रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक) के दौरान प्रदेश के उमरिया, खजुराहो, नौगांव, सागर, भोपाल, रायसेन एवं ग्वालियर जिलों में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा, जबकि 17 अन्य जिलों में शीतलहर रही। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार एवं उज्जैन जिलों में तीव्र शीतलदिन रहा, जबकि भोपाल एवं जबलपुर सहित 13 जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस उमरिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग