लाइव न्यूज़ :

केरल के दो जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:16 IST

Open in App

कोच्चि, 23 अक्टूबर मौसम विभाग ने शनिवार को केरल के एर्नाकुलम और पहाड़ी जिले इडुक्की के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। यह अलर्ट भारी बारिश का संकेत देता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान होने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

पठानमथिट्टा और कोट्टायम जिलों से व्यापक बारिश की सूचना मिली है।

कलेक्टर शीबा जॉर्ज ने कहा, ''इडुक्की में मध्यम बारिश हो रही है और अभी चिंता की कोई बात नहीं है।''

पठानमथिट्टा जिले के सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सीताथोडु और अंगमूझी के पास घने जंगलों से मामूली भूस्खलन की सूचना मिली है, लेकिन नुकसान का आकलन करना जल्दबाजी होगी।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने चेतावनी जारी की है कि केरल और लक्षद्वीप के पास चक्रवाती परिसंचरण की संभावना है, जिसके कारण आज और कल भारी बारिश हो सकती है।

इस बीच, कोट्टायम के प्रशासन ने लगातार राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए पैंगोडे मिलिट्री स्टेशन के सेना के जवानों का अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

सेना ने बचाव और राहत कार्यों के लिए कोट्टायम जिले के कोट्टिकल में लगभग 40 कर्मियों को तैनात किया है। 15 और 16 अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भूस्खलन के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है