लाइव न्यूज़ :

केरल के चार जिलों में बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:21 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में शनिवार और 11 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार राज्य में एक स्थान या दो स्थानों पर सात और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं राज्य में आठ अगस्त और 10 अगस्त को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

राज्य में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून सक्रिय है और ज़्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोट्टायम ज़िले के वैकोम में 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। अलाप्पुझा और मवेलिक्करा में 11-11 सेंटीमीटर बारिश हुई। एर्नाकुलम के कुछ हिस्सों में आठ सेंटीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। आईएमडी ने मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के वास्ते आठ अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। येलो अलर्ट का अर्थ छह सेंटीमीटर और 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग