लाइव न्यूज़ :

मप्र में मानसून आगे बढ़ने के साथ ही छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:00 IST

Open in App

भोपाल, 12 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल सहित छह जिलों में गरज, बिजली और भारी वर्षा होने का संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदिशा, होशंगाबाद सहित आठ जिलों में गरज, बिजली के साथ तेज बारिश होने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून के राज्य में आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने एक अन्य यलो अलर्ट में प्रदेश के इन्दौर, ग्वालियर और चंबल सहित पांच संभागों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, व गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने भोपाल सहित दस जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी कहा कि ये तीन अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए वैध हैं। आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट लोगों और संपत्ति के लिए जोखिम का संकेत देता है। वहीं यलो अलर्ट प्रशासन को अपडेट रहने की सलाह देता है और यह संकेत देता है कि खतरनाक स्थितियां संभव हो सकती हैं। आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश में शनिवार को आगे नहीं फैला। यह अगले 24 घंटों में प्रदेश में आगे बढ़ने वाला है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने जबलपुर और होशंगाबाद संभाग के पूरे इलाके, इन्दौर और शहडोल संभाग के बड़े हिस्से तथा भोपाल और सागर संभाग के कुछ हिस्सों को शुक्रवार को अपनी जद में लिया है।

साहा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश के सागर जिले में देवरी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में क्रमश: 113 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां