लाइव न्यूज़ :

'विपक्ष के ‘दुष्प्रचार’, महामारी ने किसानों से वार्ता के प्रयास बाधित किये '

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भाजपा द्वारा नये कृषि कानूनों के फायदे के बारे में किसानों को बेहतर तरीके से जानकारी दी गई होती, बशर्ते कुछ दलों ने महज सरकार के विरोध की खातिर इनका विरोध नहीं किया होता। यह मानना है पंजाब और हरियाणा के कुछ भाजपा नेताओं का।

पंजाब के भाजपा नेता सुरजीत कुमार ज्याणी ने सुझाव दिया कि पार्टी विपक्ष के ‘‘दुष्प्रचार’’ का विरोध करने में संलिप्त थी जो तुच्छ राजनीति कर रहा था।

ज्याणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भाजपा में हर कोई किसानों के साथ है। मोदी सरकार ये कानून किसानों के कल्याण और बेहतरी के लिए लाया है। लेकिन कई बार जब आप कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं तो लोग इसे दूसरे तरीके से लेते हैं। हम इन कानूनों पर विपक्षी दलों का प्रतिवाद करने में फंस गए। अन्यथा हम किसानों से बेहतर संवाद कर सकते थे।’’

ज्याणी ने उम्मीद जताई कि सरकार और किसानों के बीच बातचीत से समाधान निकलेगा।

गतिरोध दूर करने के लिए पांच दौर की वार्ता के बाद केंद्र और किसान संगठनों के बीच नौ नवंबर को एक बार फिर वार्ता होगी।

इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एकमात्र समाधान वार्ता है और उनका मानना है कि कोविड-19 महामारी ने किसानों तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा डाली है।

उन्होंने कहा कि बीच का रास्ता तलाशना होगा और ‘‘किसानों के साथ बातचीत में सरकार का रूख काफी नरम है।’’

उन्होंने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र में सुधार की सख्त जरूरत है और ये कानून सही दिशा में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे