लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के 'बिहार बंद' का जनजीवन पर आंशिक असर दिखा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:05 IST

Open in App

पटना, 26 मार्च राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों ने किसान आंदोलन के समर्थन और विधानसभा में विपक्ष के विधायकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को आहूत “बिहार बंद” के दौरान राज्य भर में प्रदर्शन किया।

राज्य में बंद का सामान्य जनजीवन पर आंशिक असर दिखाई दिया। बंद के दौरान विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग प्रदर्शन किया तथा कुछ जगहों पर रेलवे की पटरियों पर बैठ कर विरोध जताया।

उन्होंने राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए, कुछ स्थानों पर टायर जलाए और विभिन्न शहरों में प्रमुख स्थानों पर बैठकें आयोजित की।

बंद के दौरान राज्य के किसी हिस्से से अप्रिय घटना होने का समाचार नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में कुछ जगहों पर ट्रेनों को रोकने के प्रयास भी किया।

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक दिन पहले बंद का आह्वान किया था लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हो सके। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “हमारी पार्टी के नेता राज्य की राजधानी में बंद का नेतृत्व करने वाले थे लेकिन उन्हें अपने चाचा और लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर राय के अंतिम संस्कार में जाना पड़ा इसलिए वह बंद में शामिल नहीं हो सके। महावीर राय का कल निधन हो गया था।”

वाम दलों- भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं को पटना की सड़कों पर पार्टी के झंडों के साथ देखा गया। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना में नंदलाल छपरा के पास बाईपास रोड (एनएच-30) को अवरुद्ध किया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

भाकपा (माले) प्रदेश सचिव कुणाल ने कहा, “हम लोग सरकार के अलोकतांत्रिक और निरंकुश शासन के विरोध में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि विधानसभा में विधायकों पर पुलिस कार्रवाई करने और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल