लाइव न्यूज़ :

'सेल्फ गोल' करने में जुटा है विपक्ष : मोदी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:17 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रहे विपक्ष पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं जिनसे लगता है कि वे 'सेल्फ गोल' करने में जुटे हैं।

मोदी ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा, "एक तरफ हमारा देश जीत के गोल के बाद गोल कर रहा है, वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं कि लगता है वे सेल्फ गोल करने में जुटे हैं।"

उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है, इससे इनको कोई सरोकार नहीं। यह लोग अपने स्वार्थ के लिए देश का समय और देश की भावना दोनों को ही आहत करने में जुटे हैं। भारत की संसद का अपने स्वार्थ के लिए निरंतर अपमान कर रहे हैं। देश का हर नागरिक मानवता पर आए सबसे बड़े संकट से बाहर निकलने के लिए जी जान से जुटा है और यह लोग कैसे देशहित के काम को रोका जाए, इस स्पर्धा में लगे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा "लेकिन इस देश की महान जनता ऐसी स्वार्थ और देशहित विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकती। यह लोग देश को देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर ले, यह देश इनसे रुकने वाला नहीं है। वह संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन 130 करोड़ जनता देश को रुकने न देने में लगी हुई है।"

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश को हमेशा अपने परिवार वालों और राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। इस राज्य को भारत की आर्थिक प्रगति से जोड़ा ही नहीं गया। कुछ परिवार जरूर आगे बढ़े। इन लोगों ने यूपी को नहीं बल्कि खुद को समृद्ध किया। मुझे खुशी है कि आज उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल कर आगे बढ़ रहा है।

इसके पूर्व, मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत के मौके पर वाराणसी कुशीनगर झांसी सुल्तानपुर और सहारनपुर के निवासी कुछ लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इसप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 15 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा। योजना के माध्यम से राज्य में लगभग 80000 फेयर प्राइस प्रतिष्ठानों पर अनाज का वितरण किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हर जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता डोर स्टेप डिलीवरी अथवा उचित दर विक्रेता द्वारा स्वयं उठान के माध्यम से हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे