लाइव न्यूज़ :

बारिश संबंधित आपदाओं पर चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्ष का केरल विधानसभा से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अक्टूबर केरल विधानसभा में सभी कामकाज को रोककर बारिश से संबंधित आपदाओं से निपटने में वाम सरकार की कथित विफलता के मुददे पर चर्चा कराने की मांग को अध्यक्ष द्वारा खारिज किए जाने के बाद सोमवार को विरोधस्वरूप कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को रोककर इस विषय पर चर्चा करने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया। इसके विरोध में विपक्षी दलों के विधायक सदन से बाहर चले गए।

विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन, मणि सी कप्पन, के के रामा और के पी ए माजिद सहित विपक्षी सदस्यों ने सरकार द्वारा आपदाओं से निपटने के तरीके पर चर्चा करने के लिए सत्र को स्थगित करने के लिए एक नोटिस जारी किया था, लेकिन राजस्व मंत्री के राजन ने इसका विरोध किया।

जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने नोटिस को खारिज कर दिया, सदन में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन और यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अन्य सदस्यों ने विरोध में सत्र से बहिर्गमन किया।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं के कारण 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र