लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर असम विधानसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को पूरे विपक्ष ने बहिर्गमन किया, क्योंकि विधानसक्षा अध्यक्ष ने ईंधन और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा के लिए तीन स्थगन प्रस्ताव दिए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

अध्यक्ष ने संबंधित विपक्षी सदस्यों को विषय की स्वीकार्यता पर बोलने की अनुमति देने से पहले कहा कि उन्होंने तीन स्थगन प्रस्तावों को रद्द करने का फैसला किया है क्योंकि यह विषय "राज्य सरकार के तहत" नहीं आते हैं।

इससे सदन में हंगामा होने लगा और विपक्षी सदस्यों ने गैर-सत्तारूढ़ दलों की शिकायतों को स्वीकार करने की "विधानसभा की परंपराओं" का पालन नहीं करने के लिए अध्यक्ष की आलोचना की।

निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई ने कहा, “महंगाई राज्य सरकार का मुद्दा क्यों नहीं है? यह राज्य के सभी लोगों को प्रभावित करता है।” इस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष से पूछा कि किस नियम के तहत अध्यक्ष को स्थगन प्रस्ताव की स्वीकार्यता पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक रकीब उल हुसैन ने कहा, "यह सदन की परंपरा है। विषय की स्वीकार्यता पर बात करने से पहले, अध्यक्ष नोटिस कैसे रद्द कर सकते हैं?"

सदन में हंगामा होने पर दैमारी ने विपक्ष को नोटिस की स्वीकार्यता पर बोलने की अनुमति दी और कहा कि इस मामले पर विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।

प्रस्ताव रखते हुए, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि इस साल जनवरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 71 बार वृद्धि हुई है और कोविड-19 महामारी के बाद से अनुमानित तौर पर 2.5 करोड़ लोगों की नौकरी गई है।

माकपा विधायक मनोरंजन तालुकदार ने कहा कि असम सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी कर लगाया है और केंद्र ने पहले राज्यों से कीमतों को कम करने के लिए शुल्क में कटौती करने को कहा था।

संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने सरकार का नजरिया रखते हुए कहा कि राज्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। अध्यक्ष ने इसके बाद तीनों नोटिसों को यह कहते हुए खारिज दिया कि ये वस्तुएं राज्य सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं।

इसके बाद पूरा विपक्ष ने अध्यक्ष की व्यवस्था का विरोध किया और तख्तियों के साथ अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए