लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की एकता 2024 में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाएगी: मलिक

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:32 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक ‘चमत्कार’ होने की सोमवार को भविष्यवाणी की और कहा कि आगामी आम चुनावों में विपक्ष की एकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाएगी।

मलिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ‘‘राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के प्रधानमंत्री बनने के सपने’’ को लेकर राकांपा पर निशाना साधा था और व्यंग्य किया था कि पार्टी (2019 लोकसभा चुनाव में) 10 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाई थी। एक समाचार चैनल ने फडणवीस से प्रश्न किया था कि राकांपा नेता पवार को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन कर रहे हैं, जिसके जवाब में भाजपा नेता ने यह टिप्पणी की।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि न तो पवार और न ही राकांपा ने कभी यह दावा किया है कि 2024 में राकांपा अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय, पवार साहेब देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे और विपक्ष की एकता मोदी सरकार को सत्ता से हटाएगी।’’

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जब कभी भाजपा नेता पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हैू, तभी ‘चमत्कार’ होता है। मलिक ने कहा कि फडणवीस ने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया था कि पवार की राजनीति का युग समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब कभी देवेंद्र जी पवार साहेब की आलोचना करते हैं, तभी चमत्कार होता है। उन्होंने (2019) विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि पवार साहेब की राजनीति खत्म हो गई है, इसलिए वह जब भी बोलते हैं, कोई न कोई चमत्कार होता है और हम 2024 में भी चमत्कार सुनिश्चित करेंगे।’’

राकांपा राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार का एक प्रमुख घटक है। इसमें कांग्रेस तीसरी सहयोगी है। पवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का मुख्य वास्तुकार माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे