लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा से विपक्षी यूडीएफ ने बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 00:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी कांग्रेस नीत विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने वडक्केनचेरी में राज्य सरकार संचालित लाइफ मिशन आवासीय परियोजना में कथित अनियमितताओं पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद सदन से बुधवार को बहिर्गमन किया।

प्रस्ताव रखने वाले कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा ने चर्चा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार के शीर्ष अधिकारी परियोजना में भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं।

हालांकि, स्थानीय स्व प्रशासन मंत्री ए. सी. मोईदीन ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि विपक्ष गरीबों के लिए बनाई जा रही ‘प्रतिष्ठित’ आवासीय योजना की छवि खराब कर रहा है।

मोईदीन ने कहा, ‘‘ये लाइफ मिशन को बदनाम करने का प्रयास है। इस विशेष परियोजना में राज्य सरकार की कोई वित्तीय जिम्मेदारी नहीं है। अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच सरकार सतर्कता विभाग से करा रही है। लाइफ मिशन या राज्य सरकार किसी को भी विदेश से कोई धन प्राप्त नहीं हुआ है।’’

मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय ने ‘लाइफ मिशन’ में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया था।

सीबीआई ने कांग्रेस विधायक अक्कारा की शिकायत पर विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग