लाइव न्यूज़ :

केरल में विपक्षी यूडीएफ ने केआईआईएफबी के रकम जुटाने के खिलाफ कैग रिपोर्ट का समर्थन किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 जनवरी केरल में विपक्षी यूडीएफ ने बुधवार को विधानसभा में कैग की उस रिपोर्ट का समर्थन किया है जिसमें ‘‘मसाला बॉन्ड’’ के जरिए सरकार संचालित केआईआईएफबी द्वारा रकम जुटाने की आलोचना की गयी है।

यूडीएफ ने आरोप लगाया कि राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने इस मुद्दे पर सदन को गुमराह किया।

हालांकि सत्तारूढ़ एलडीएफ के सदस्यों ने वित्त मंत्री और केरल आधारभूत संरचना निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) का बचाव करते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट राज्य में वाम सरकार के खिलाफ एक ‘‘षड्यंत्र’’ है।

विपक्ष द्वारा लाये गये स्थगन प्रस्ताव पर दो घंटे की चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई।

कांग्रेस के वीडी सतीशन ने सोमवार को सदन में पेश कैग रिपोर्ट पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था तब विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने इसाक के अनुरोध पर चर्चा की अनुमति प्रदान की थी।

विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि केआईआईएफबी ने संविधान के अनुच्छेद 293 का उल्लंघन किया।

सतीशन ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 293 के तहत केआईआईएफबी विदेश से रकम नहीं जुटा सकता है। बोर्ड ने संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेश से रकम हासिल की।’’

हालांकि माकपा के जेम्स मैथ्यू ने कहा कि अगर केआईआईएफबी का इस तरीके से धन जुटाना असंवैधानिक था तो केंद्र सरकार, राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!