लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम विकास योजना का विरोध, जानिए पूरा मामला?

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:10 IST

सबरमती आश्रम उर्फ गांधी आश्रम से शुरू हुआ और समाहरणालय तक पहुंचा जहां प्रस्तावित विकास परियोजना के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा गया ।

Open in App

अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के विकास परियोजना का वहां ‘‘हरिजन आश्रम’’ के निवासियों ने विरोध किया है क्योंकि उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि इससे वे बेघर हो जायेंगे । साबरमती आश्रम हरिजन ट्रस्ट हरिजन आश्रम का प्रबंधन करता है ।

यहां 200 दलित परिवारों के लगभग 2500 लोग रहते हैं जिनके पूर्वजों को महात्मा गांधी ने 1933 में यहां बसाया था । विरोध प्रदर्शन साबरमती आश्रम उर्फ गांधी आश्रम से शुरू हुआ और समाहरणालय तक पहुंचा जहां प्रस्तावित विकास परियोजना के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा गया ।

गांधी आश्रम बचाओ समिति के स्थानीय समन्वयक हेमंत चौहान ने बताया, ‘‘प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्मारक परियोजना के तहत महात्मा गांधी आश्रम के निवासियों को वहां से हटा दिया जाएगा । हमारी मांग हरिजन आश्रम को परेशान किए बिना विकास परियोजना की है ।’’

चौहान ने कहा कि वे लोग विकास कार्य का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि लेकिन अधिकारियों से आश्वासन चाहते हैं कि वहां रहने वाले लोगों को परेशान किये बगैर विकास कार्य चलाये जायें । चौहान ने जोर देकर कहा, ‘‘लगभग 200 परिवार वहां रहते हैं जिसमें 2500 लोग हैं । महात्मा गांधी ने उस क्षेत्र का नाम हरिजन आश्रम रखा था । यह गांधी आश्रम की आत्मा है । हम अपना घर नहीं छोड़ने जा रहे हैं ।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों