लाइव न्यूज़ :

जन हितैषी नीतियों का विरोध ही कांग्रेस की परंपरा बन गई हैः सिंधिया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:44 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 27 दिसंबर भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि जनता के हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का विरोध करना कांग्रेस की परंपरा बन गई है और इसी के चलते जनता का विश्वास कांग्रेस खोती जा रही है।

इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ और उनकी विभिन्न जनकल्याण नीतियों की समर्थक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ठीक इसके विपरीत, कांग्रेस अब जनता के हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का हर तरीके से विरोध कर रही है और यह उनकी परंपरा बन गई है। यही कारण है कि जनता का विश्वास कांग्रेस खोती जा रही है।’’

एक सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं के बीच क्या झगड़े चल रहे हैं। यह उनकी पार्टी का अंदरुनी मामला है। लेकिन, कांग्रेस में पहले जो लड़ाई अंदर बैठकर होती थी, वह सड़कों पर है और सब लोग देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos