लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानूनों का विरोध 'चुनावी आंदोलन' है : केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:47 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को ‘‘चुनावी आंदोलन’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि आम किसान भाजपा का विरोध नहीं कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने यहां 117.71 करोड़ रुपये मूल्य की 165 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम से इतर एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि संबंधित विरोध प्रदर्शन किसान आंदोलन नहीं, बल्कि ‘‘चुनावी आंदोलन’’ है।

गौरतलब है कि जिले के निघासन क्षेत्र में कुछ किसानों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था। इस पर मौर्य ने कहा कि अगर उन किसानों को कोई परेशानी है तो वह उनकी बात सुनने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "किसान अन्नदाता हैं, हमारे दुश्मन नहीं। भाजपा सरकार ने किसानों के भले के लिए बहुत काम किया है और सामान्य किसान भाजपा का विरोध नहीं कर रहा है। भाजपा सरकार के अच्छे काम से परेशान विपक्ष झूठ का एजेंडा चला रहा है।"

मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में प्रति क्विंटल 25 रुपये की बढ़ोतरी समेत किसानों के भले के लिए अनेक काम किए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट भी हो जाएं तो भी वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट जीतने से नहीं रोक सकते।

मौर्य ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार पार्टी अपने दम पर 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे