लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा की पांच स्थायी समितियों की अध्यक्षता करेंगे विपक्ष के सदस्य, जानें किसके पास क्या है जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

पिछले दो वर्षों के दौरान राज्यसभा की आठ स्थायी समिति में से चार समितियों की अध्यक्षता उच्च सदन के विपक्षी सदस्यों ने की है और विपक्ष को इस वर्ष एक और समिति की अध्यक्षता मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे।कांग्रेस सदस्य आनंद शर्मा गृह मामलों से संबंधित स्थायी समिति अध्यक्षता करेंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति के के.केशव राव को उद्योग से संबंधित स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आठ विभागों से संबंधित पांच स्थायी समितियों (डीआरएससी) का अध्यक्ष विपक्ष के सदस्यों को बनाने को मंजूरी दी है। इन आठ समितियों में से सत्तारूढ़ भाजपा को तीन समितियों की अध्यक्षता मिली है। विपक्ष ने पिछले दो वर्षों के दौरान चार समितियों की अध्यक्षता की थी। नायडू ने लोकसभा की विभाग संबंधित 16 स्थायी समितियों में राज्यसभा सदस्यों के मनोनयन को भी मंजूरी दी।राज्यसभा की समितियों में से कांग्रेस सदस्य आनंद शर्मा गृह मामलों से संबंधित स्थायी समिति अध्यक्षता करेंगे जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी जयराम रमेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे। भाजपा के सत्यनारायण जटिया मानव संसाधन विकास से संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी भूपेन्द्र यादव कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे और टी जी वेंकटेश परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों से संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे।समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति के के.केशव राव को उद्योग से संबंधित स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है जबकि वाईएसआर कांग्रेस के वी. विजय साई रेड्डी वाणिज्य से संबंधित स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे।पिछले दो वर्षों के दौरान राज्यसभा की आठ स्थायी समिति में से चार समितियों की अध्यक्षता उच्च सदन के विपक्षी सदस्यों ने की है और विपक्ष को इस वर्ष एक और समिति की अध्यक्षता मिली है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने अपने कोटे की दो समितियों की अध्यक्षता को बरकरार रखा है। सू्त्रों ने बताया कि इन समितियों के गठन से पहले सभापति नायडू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से चर्चा की थी।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव