लाइव न्यूज़ :

राजनीति से प्रेरित है ईडब्ल्यूएस मराठा कोटा का विरोध: चव्हाण

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:09 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चह्वाण ने

बृहस्पतिवार को कहा कि मराठा उम्मीदवारों को ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ देने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध केवल राजनीति है ।

राज्य कैबिनेट ने बुधवार को मराठा उम्मीदवारों को शैक्षिक संस्थानों में नामांकन एवं राज्य सरकार की नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की श्रेणी में आवेदन करने की अनुमति दे दी थी । आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिये 10 प्रतिशत का आरक्षण उन लोगों के लिये है जिन्हें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिलता है ।

चह्वाण ने कहा, ‘‘इस संबंध (आरक्षण) में लिये जा रहे किसी भी निर्णय का विरोध हो रहा है । यह केवल राजनीति है, केवल विरोध करने के लिये ।’’

संवाददाताओं से यहां बातचीत करते हुये चह्वाण ने कहा कि सरकार ने इससे पहले मराठाओं को ईडब्ल्यूएस कोटा की सुविधा देने की योजना बनायी थी, जिन्हें सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग में माना गया ।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन विनायक मेटे एवं शम्भाजी छत्रपति (भाजपा सांसद) जैसे (मराठा) समुदाय के नेताओं ने इस कदम का विरोध किया ।

उन्होंने कहा , ‘‘लेकिन कुछ समूहों ने सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) के लिये ईडब्ल्यूएस कोटा को लेकर बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया और अदालत ने यह फैसला दिया कि इसके बारे में सरकार को निर्णय करना चाहिये था ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में आठ जनवरी को उच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल करना पड़ा था ।

मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कैबिनेट ने बुधवार को फैसला किया है ।

चह्वाण ने कहा, ‘‘यह (ईडब्ल्यूएस लाभ) जरूरी नहीं है । जो लोग इसका लाभ लेना चाहते हैं, ले सकते हैं लेकिन वह एसईबीसी कोटा के पात्र नहीं होंगे ।’’

राज्य सरकार के 2018 के एक कानून के अनुसार मराठाओं के लिये नौकरियों एवं नामांकन में एसईबीसी के तहत आरक्षण का प्रावधान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं