लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में वकील दंपत्ति की हत्या पर विपक्ष ने टीआरएस सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 फरवरी तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में वकील दंपत्ति की हत्या को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सत्ताधारी टीआरएस पर निशाना साधते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने दंपत्ति की हत्या की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि राज्य सरकार 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने जांच में कथित खामियों को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इस दंपत्ति की हत्या के प्रति केसीआर की चुप्पी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के रुख की परिचायक है। तेलंगाना के सभी वकीलों को चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी को सबक सिखाना चाहिए….।”

रेड्डी ने आरोप लगाया, “इसमें कोई संदेह नहीं कि इसके पीछे टीआरएस पार्टी के नेता हैं।”

उन्होंने उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

लोकसभा सांसद रेड्डी ने कहा कि वह संसद में यह मामला उठाएंगे।

इसबीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने पेड्डापल्ली के उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया जहां शवों को रखा गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हत्या की राजनीति का विरोध करती है और ऐसे कृत्य में शामिल लोगों के प्रति सख्त रुख अपनाती है।

भाजपा नेता ने इस घटना के लिये “टीआरएस के गुंडों” को दोषी बताया।

मामले की पूर्ण जांच की मांग करते हुए कुमार ने दावा किया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद टीआरएस सरकार ने दंपत्ति को सुरक्षा नहीं मुहैया कराई।

पेड्डापल्ली जिले में बुधवार को वामन राव और उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग