लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत पर ‘गोयल की टिप्पणी’ को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारतीय उद्योग जगत की कार्य प्रणाली की आलोचना किए जाने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा।

खबर के मुताबिक, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उद्योग जगत की कार्य प्रणाली राष्ट्रीय हितों के खिलाफ चली गई ।

अंग्रेजी के मशहूर अखबार ‘द हिंदू’ की खबर में कहा गया है कि गोयल ने अपनी टिप्पणी में टाटा समूह को निशाने पर लिया और कहा, ‘‘क्या आप जैसी कंपनी, एक दो, आपने शायद कोई विदेशी कंपनी खरीद ली...उसका महत्व ज्यादा हो गया, देश हित कम हो गया?’’

बहरहाल, मंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गोयल की टिप्पणी को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है।

गोयल के करीबी एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस संवाद का सार राष्ट्रीय हित से संबंधित था। मंत्री की दिल से की गई अपील को व्यापक रूप से देखने की जरूरत है, इसे सिर्फ झूठी निंदा के लिए सीमित दायरे में देखने की जरूरत नहीं है।’’

कई विपक्षी दलों ने गोयल पर निशाना साधा और सरकार को भी आड़े-हाथों लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘सबसे पहले गोयल ने सुनिश्चित किया कि राज्यसभा नहीं चले और अब इस तरह की अजीबो-गरीब टिप्पणी। वह आधिकारिक स्वीकृति के बिना यह नहीं बोल सकते थे। क्या वह बोल सकते हैं?’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मंत्र ‘मेक इन इंडिया’ वाले उद्योगपतियों का अपमान करना है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज़ादी से आज तक के “मेक इन इंडिया” वाले देश के उद्योगपतियों व निर्माताओं को लताड़ो व बेइज्जत करो । सिर्फ़ हम दो, हमारे दो का परिवार, बाक़ी सब हैं निकम्मे और बेकार, यही कहती है मोदी सरकार ।’’

आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रिय कारपोरेट इंडिया, व्यक्ति जो बोता है, वही काटता है। शुभकमानाएं।’’

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि पीयूष गोयल की ओर से जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है वो शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि सीआईआई को वीडियो हटाकर मंत्री की मदद करने के बजाय उनसे माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।

एआईएमआईम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों को भरोसे में लेना चाहते हैं, लेकिन उनके मंत्री उन लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'