लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले को लेकर विधानसभा सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जनवरी कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने विवादास्पद सोना तस्करी मामले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान घेरा और अध्यक्ष द्वारा मुद्दे पर चर्चा की मांग खारिज किए जाने के बाद सदन से बहिर्गमन किया।

मुख्यमंत्री ने हालांकि, शून्यकाल में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि ‘‘उनके हाथ साफ हैं।’’

प्रश्नकाल के तुरंत बाद यूडीएफ ने विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन से सदन की कार्यवाही रोकने और सोने की तस्करी के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध किया क्योंकि विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर को गिरफ्तार किए जाने और उनके अपर निजी सचिव सी. एम. रवीन्द्रन के जांच के घेरे में आने के कारण यह मुद्दा बहुत गंभीर हो गया है।

विजयन पर निशाना साधते हुए विपक्ष ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री कार्यालय सोना तस्करी जैसे मामले में संदेह के घेरे में आया है और कई केन्द्रीय एजेंसियां एक ही वक्त पर इस मामले की जांच कर रही हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोना तस्करी मामले के आरोपी ने धोखाधड़ी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का दुरुपयोग किया और मुख्यमंत्री इसकी जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं।

मुख्यमंत्री विजयन ने दावा किया कि वाम मोर्चा सरकार ने सोना तस्करी मामले की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह दिवास्वपन कि इस मामले में उन्हें जेल भेजा जाएगा, यह कभी पूरा नहीं होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट