लाइव न्यूज़ :

अंतिम क्षणों में ‘उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक-2021' को सदन पर रखे जाने का विपक्ष ने किया कड़ा विरोध

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:29 IST

Open in App

लखनऊ, चार मार्च उत्तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने से ठीक पहले 'उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक-2021' को सदन पर रखे जाने का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया।

विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में विधेयक को सदन में रखे जाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर सदन से बहिर्गमन किया और आरोप लगाया कि सदन के अंदर संवैधानिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में ‘उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक 2021’ को पारित घोषित कर दिया गया। इस विधेयक के तहत 61 पुराने और अप्रचलित हो चुके कानूनों को समाप्त करने का प्रावधान है।

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि नियम के मुताबिक सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सदन में कोई भी विधेयक पेश नहीं किया जा सकता लेकिन सदन में लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने से कुछ मिनट पहले ही निरसन विधेयक पेश किया जाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक हरकतें करने के लिए सदन में अपने संख्या बल का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जल्दबाजी में बजट पारित कराया है और यहां तक कि प्रश्नकाल की कार्यवाही भी नहीं कराई गई।

बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने भी कहा कि सदन में कोई भी विधेयक पेश किए जाने से 24 घंटे पहले सभी सदस्यों के पास उसकी एक प्रति उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है