लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप कांडः कांग्रेस ने कहा- यूपी में कानून का बुरा हाल, संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: July 29, 2019 15:26 IST

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या कारण है कि पीड़िता की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी दुर्घटना के समय उसके साथ नहीं थे? क्या कारण है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ उसकी दोनों नंबर प्लेटों पर ग्रीस पोत दिया गया? क्या यह नहीं बताता कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का षड्यंत्र है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, वो क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा?"उच्चतम न्यायालय को इस मामले की जांच एवं अदालती प्रक्रिया को अपने संज्ञान में लेना चाहिए ताकि मामले में न्याय हो सके।

कांग्रेस ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का दावा किया।

कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस मामले की जांच एवं अदालती प्रक्रिया को अपने संज्ञान में लेना चाहिए ताकि मामले में न्याय हो सके व पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि क्या यह ‘‘महज दुर्घटना थी या फिर हत्या का षड्यंत्र?’’

सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘ उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के साथ हुए हादसे ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और सहयोगी लोगों को भाजपा का संरक्षण मिला, उसे पूरा देश जानता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रकार से पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हत्या की गई, उसके साक्षी भी सब लोग हैं। यहां तक कि चश्मदीद गवाहों की रहस्यमय हालात में हत्या कर दी गई। अब पीड़िता ने परिवार के कुछ अन्य लोगों को खो दिया।’’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या कारण है कि पीड़िता की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी दुर्घटना के समय उसके साथ नहीं थे? क्या कारण है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ उसकी दोनों नंबर प्लेटों पर ग्रीस पोत दिया गया? क्या यह नहीं बताता कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का षड्यंत्र है।’’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, वो क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा?" कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर चुकी है। अराजकता की स्थिति है।

उन्नाव की घटना पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है। यह चिंता का विषय है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हादसे वाले ट्रक के नंबर प्लेट को जिस तरह काला किया गया उससे साफ होता है कि अभियुक्तों को संरक्षण देने की साजिश है। अमेठी में भी फौज के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को घर से निकालकर मारा गया। ये घटनाएं दिखाती हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि उच्चतम न्यायालय उन्नाव मामले की जांच और अदालत की पक्रिया को अपने संज्ञान में ले और दखल दे ताकि मामले में न्याय हो सके एवं पीड़िता की अवाज को दबाया नहीं जा सके।’’ गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह