लाइव न्यूज़ :

कोरोना के लिये कुम्भ मेले और हिन्दुत्व को बदनाम करना बंद करे विपक्ष : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:14 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 19 मई गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से कोरोना संक्रमण फैलने के लिये कुम्भ मेले और हिन्दुत्व को बदनाम करने की कवायद रोकने को कहा।

रवि किशन ने एक वीडियो में कहा कि कोरोना महामारी पूरी दुनिया में फैली है और इसके लिये कुम्भ और हिन्दुत्व पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना गलत है।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेताओं से कहा ''कृपया महामारी को लेकर राजनीति न करें और साथ मिलकर लोगों की मदद करें। आप पिछले 70 साल से राजनीति कर रहे हैं और अगर भविष्य में आप रहे तो आगे भी राजनीति करेंगे लेकिन लोगों की मौत पर राजनीति करने का यह सही समय नहीं है। जाइये और उन लोगों से पूछिये जिन्होंने कोविड के कारण अपने परिवारों को खोया है। कृपया राजनीति करने के बजाय लोगों की जिंदगी बचाने में मदद करें।''

उन्होंने दावा किया '' भाजपा का काम सेवा करना है, राजनीति करना नहीं। भाजपा सांसद, विधायक, कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य तमाम संगठन लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं।''

रवि किशन ने कहा ''आप (कांग्रेस) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और सपा, बसपा, ममता जी (ममता बनर्जी) सब यही काम कर रहे हैं। कृपया कुम्भ मेले को बख्श दें क्योंकि दुनिया के बाकी हिस्सों में कुम्भ मेला आयोजित नहीं किया गया था। मगर फिर भी पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया