लाइव न्यूज़ :

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से फिर उभरे विपक्षी क्षत्रप, इसका असर झारखंड और दिल्ली में भी दे सकता है दिखाई

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:05 IST

संसदीय चुनावों के मुकाबले भाजपा के हरियाणा में 22 फीसद और महाराष्ट्र में 10 फीसद मत प्रतिशत गंवाने की ओर रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो गठबंधन मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की उम्मीद कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रभाव वाले महाराष्ट्र और हरियाणा में क्षेत्रीय क्षत्रपों की जोरदार वापसी ने विपक्षी दलों के क्षेत्रीय नेताओं में नए सिरे से जान फूंक दी है। इसका असर झारखंड और दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

भाजपा के प्रभाव वाले महाराष्ट्र और हरियाणा में क्षेत्रीय क्षत्रपों की जोरदार वापसी ने विपक्षी दलों के क्षेत्रीय नेताओं में नए सिरे से जान फूंक दी है और इसका असर झारखंड और दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। झारखंड में भाजपा सत्ता में है और वहां इस साल के अंत तक चुनाव होने है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और इन दोनों ही राज्यों में भाजपा का मत प्रतिशत बड़े अंतर से गिरा है, यद्यपि महाराष्ट्र में अपनी गठबंधन सहयोगी शिवसेना के साथ उसे बहुमत मिल गया है और हरियाणा में वह सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भगवा और विपक्षी गठबंधन के बीच मत प्रतिशत का अंतर करीब 21 फीसद था और यह अंतर उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत हो सकता है।

संसदीय चुनावों के मुकाबले भाजपा के हरियाणा में 22 फीसद और महाराष्ट्र में 10 फीसद मत प्रतिशत गंवाने की ओर रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो गठबंधन मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की उम्मीद कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन एक नेता पर सहमत हो जाते हैं तो वे भाजपा को अपदस्थ कर सकते हैं।

झामुमो मांग कर रहा है कि उसके नेता हेमंत सोरेन को राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) मान सकती है कि भाजपा का मत प्रतिशत भी उसके खाते में आ सकता है और वह सत्ता में बनी रह सकती है क्योंकि भगवा दल की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिये कोई चेहरा नहीं होने की वजह से केजरीवाल को फायदा हो सकता है।

लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कब्जा जमाया था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने विपक्ष के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन का श्रेय हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा और महाराष्ट्र में शरद पवार को दिया। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह