लाइव न्यूज़ :

टीका को लेकर हिचक पैदा करने के लिए विपक्ष ने गलत विमर्श का सहारा लिया: पुरी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि विपक्ष ने टीके को लेकर आम लोगों में झिझक पैदा करने के लिए "गलत विमर्श" का सहारा लिया।

उन्होंने सेंट्रल विस्टा परियोजना की आलोचना को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि तथ्यों पर गौर किए बिना ही आरोप लगाए जा रहे हैं। पुरी ने 'मोदी स्टोल माई मास्क' नामक पुस्तक के विमोचन पर बोलते हुए कहा कि यह महामारी के दौरान फैलाए गए "गलत विमर्श’’ के उदाहरणों को रेखांकित करता है।

पुरी ने कहा, "असली दुश्मन वायरस है, न कि आपके राजनीतिक विरोधी। लेकिन विपक्ष ने गलत विमर्श का सहारा लिया (और) टीके को लेकर हिचकिचाहट पैदा करने में सफल रहा तथा सरकार को इसका सामना करना पड़ा।" उन्होंने कहा कि लेकिन अब कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण रिकॉर्ड गति से हो रहा है और अगले कुछ महीनों में यह संख्या खासी अधिक हो जाएगी।

पुरी ने सेंट्रल विस्टा परियोजना की आलोचना पर कहा कि विपक्ष में से किसी ने भी अपना दिमाग नहीं लगाया कि सरकार के मौजूदा स्थान की वास्तुकला को अंग्रेजों ने अपने लिए विकसित किया था न कि स्वतंत्र भारत के लिए।

यह पुस्तक अमित बगरिया और सावियो रॉड्रिक्स ने लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू