लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने राज्यसभा में पेगासस एवं किसान मुद्दों पर अपने सदस्यों के बयानों का वीडियो जारी किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राज्यसभा में विधेयकों पर चर्चा के दौरान पेगासस जासूसी विवाद एवं कृषि कानूनों पर चर्चा की विपक्ष की रणनीति के तहत तीन मिनट का वीडियो बनाया गया है ताकि सरकार उनकी मांगों को सुने। नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।

रविवार सुबह राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के हैंडल से तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी किये गये इस वीडियो में अपील की गयी है-‘ श्रीमान् मोदी, आइए, हमारी बात सुनिए। ’’

विपक्षी दल के सूत्रों ने संकेत दिया कि पिछले कुछ सप्ताह से नेताओं ने अहसास किया है कि लोकसभा एवं राज्यसभा में व्यवधान पैदा करना ही काफी नहीं है,सदन के पटल पर ‘‘किसान’’, ‘‘पेगासस’’ एवं स्पाईवेयर जैसे शब्दों को दोहराना जरूरी है।

संसद में विधेयकों पर अपनी बातें रखने के दौरान ही ऐसे मुद्दों को उठाने की विपक्षी सांसदों की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर ओ ब्रायन ने कहा कि उनकी ‘रणनीति सोची-समझी है।’’

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘ जब आधिकारिक माध्यमों से वंचित किया जा रहा हो तब यह आमजन तक पहुंचने का एक नया तरीका है।’’

वीडियो में उच्च सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा दिये गये बयान हैं और उनमें शुरुआत ‘किसान’,‘पेगासस’ जैसे शब्दों से की गयी है।

इस वीडियो में सदन में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे यह कहते हुए नजर रहे हैं, ‘‘ हम पिछले 14 दिनों से जिस चर्चा की मांग कर रहे हैं, और भविष्य पर जिस पर चर्चा कर सकते हैं, आप उसे होने नहीं दे रहे हैं। आप अब उस विधेयक को पारित कर रहे हैं। यदि आपमें साहस है तो पेगासस विवाद पर चर्चा शुरू कीजिए।’’

इस वीडियो में राकांपा की वंदना चव्हाण पेगासस मुद्दा उठाते हुए और सरकार पर ‘ लोगों की बातें नहीं सुनने का आरोप ’ लगाती हुई नजर आ रही हैं । उसमें राजद के मनोज झा यह कहते हुए सुने जा रहे हैं--‘‘पेगासस हर व्यक्ति के घर में घुस गया। हमें इस पर चर्चा करनी है।’’

वीडियो में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि यदि उनका ‘माइक्रोफोन बंद नहीं किया जाए’’ तो वह किसानों के मुद्दे पर बोलेंगे। माकपा सरकार पर ‘संसदीय लोकतंत्र को चुराने का आरोप लगाती हुई नजर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस ‘संसद में भाषण की आजादी’ का मुद्दा उठाते हुए दिख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे