लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के पांव धुलवाने वाली तस्वीर पर विपक्ष ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:17 IST

Open in App

जींद,15 नवंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की दो तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है और विपक्ष इन तस्वीरों को लेकर मंत्री पर निशाना साध रहा है।

जिन तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है उनमें से एक तस्वीर में कुछ लोग सोफे पर बैठे विज के पांव धोते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में यही लोग मंत्री के सामने खाने की मेज पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों के साथ हाथ जोडें खड़े है।

कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्रोई ने ये फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “ये महाशय तो भाजपा के मंत्री है। अंधेर नगरी चौपट राज, मत भूलो एक दिन नहीं रहेगा ये तख़्तों ताज! कभी टंकियों पर उछलकूद करने वाले वोट देने वाली जनता का मान-सम्मान सब भूल गए आज! घमंड में रावण का भी हो गया था नाश, ये बात सुन लो मेरी आज।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कंगना के बाद इन पैर धोने वालों को भी पद्मश्री मिलना चाहिए।”

इसी फोटो पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा ने भी मंत्री अनिल विज व फोटो में मौजूद लोगों पर कटाक्ष किया और कहा कि वह हैरान है कि आज भी इस प्रकार के लोग है जो भगवान की तरह किसी व्यक्ति के पांव धो रहे है और खाने की मेज पर सैंकडों प्रकार का खाना लगाकर हाथ जोड़े खड़े है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं