लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु दिवस की तारीख बदलने पर विपक्षी दल ने की सरकार की आलोचना

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:46 IST

Open in App

चेन्नई, 31 अक्टूबर तमिलनाडु दिवस की तारीख एक नवंबर के बजाय 18 जुलाई करने की मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की घोषणा की आलोचना करते हुए विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने कहा कि इससे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की बू आ रही है और इसे ‘अनुपयुक्त कदम’ करार दिया।

तमिलनाडु की पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के फैसले को पलटते हुए स्टालिन ने शनिवार को कहा था कि राज्य का स्थापना दिवस अब एक नवबंर के बजाय 18 जुलाई को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सरकार की ओर से आदेश जारी किया जाएगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा था कि एक नवंबर, 1956 को देश में राज्यों का भाषाई आधार पर पुनर्गठन किया गया था जिसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों को तत्कालीन मद्रास राज्य से ‘निकाल’ अलग कर दिया गया था।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि एक बच्चे का जन्मदिन उस दिन ही पड़ता है, जिस दिन उसका जन्म हुआ हो न कि जिस दिन उसे नाम दिया गया हो। वह द्रमुक के राज्य गठन दिवस की तारीख बदलने के पीछे मौजूदा नाम तमिलनाडु मिलने के तर्क का हवाला दे रहे थे।

18 जुलाई, 1967 को दिवंगत मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई की अगुवाई में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के लिए विधानसभा में विधेयक का प्रस्ताव रखा था। हालांकि दो साल बाद ही यह लागू हो पाया, जब यह प्रस्ताव संसद में गया और तत्कालीन केंद्र सरकार ने नाम बदलने की अधिसूचना 1968 में जारी की और यह 14 जनवरी, 1969 को प्रभावी हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के एक बयान में कहा कि अगर मुख्यमंत्री के तर्क के हिसाब से ही चला जाए तो तमिलनाडु दिवस का उत्सव 14 जनवरी को मनाया जाना चाहिए। बच्चे का जन्मदिन उसी दिन मनाया जाना चाहिए, जिस दिन उसका जन्म हुआ हो। उन्होंने इसे इतिहास को दोबारा लिखने जैसा प्रयास करार देते हुए राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

पनीरसेल्वम ने कहा कि मद्रास राज्य से अलग बने राज्य अपना गठन दिवस एक नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह 18 जुलाई को तमिलनाडु दिवस मनाने के सरकार के फैसले को वापस ले लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र