लाइव न्यूज़ :

उप्र में सत्ता में रहने के दौरान विपक्षी दलों ने सिर्फ खास जातियों के लिए काम किया: शाह

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:59 IST

Open in App

लखनऊ, 17 दिसंबर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के 300 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर शुक्रवार को हमला बोला और कहा कि राज्य में सत्ता में रहते हुए इन दलों ने केवल कुछ जातियों के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 300 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगा।

राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।

शाह यहां रमाबाई आम्बेडकर रैली स्थल पर भाजपा तथा निषाद पार्टी की संयुक्त रैली 'सरकार बनाओ, अधिकार पाओ' को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "जब भी समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, उन्होंने केवल अपनी जातियों के लिए काम किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पिछड़ी जातियों के लिए और गरीब लोगों के हित में काम किया है।"

शाह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में अपराधी और माफिया तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया का राज था और गरीबों का विकास नहीं हो सकता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के कानून के राज में विकास हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos