लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों ने EC से कहा-बिहार चुनाव बड़े पैमाने पर लोगों को संक्रमित करने वाला आयोजन न बने

By भाषा | Updated: July 18, 2020 01:10 IST

बैठक के ठीक बाद चुनाव आयोग ने महामारी के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को लेकर दिशा-निर्देश तय करने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से राय मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलाने वाला आयोजन नहीं बनेगा।ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी से राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

नयी दिल्ली: बिहार की कई विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से मतदाताओं को इस बारे में आश्वस्त करने को कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलाने वाला आयोजन नहीं बनेगा। विपक्षी दलों के नेताओं ने उचित दूरी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदात केंद्र पर मतदाताओं की संख्या भी 250 तक सीमित करने को कहा ।

इससे पहले दिन में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन देकर राज्य में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया और बाद में शुक्रवार शाम आयोग के शीर्ष अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक के ठीक बाद चुनाव आयोग ने महामारी के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को लेकर दिशा-निर्देश तय करने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से राय मांगी है।

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी से राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी पटना में करीब 89 निरूद्ध क्षेत्र हैं तथा 16 से अधिक जिलों में 16 जुलाई से और 15 दिनों के लिये लॉकडाउन लागू किया गया है। ’’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) ने हैरानगी जताते हुए कहा है कि करीब 13 करोड़ की आबादी और 7.5 करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में चुनाव आयोग लोगों के बीच कम से कम दो गज की दूरी कैसे सुनिश्चित करेगा।

बैठक के बाद राजद सांसद मनोज झा ने दावा किया, ‘‘हमने आयोग को महामारी के संबंध में राज्य की ‘गंभीर’ स्थिति से अवगत कराया । जब हम ज्ञापन बना रहे थे तब संक्रमण के 22,000 मामले थे । बैठक खत्म होने पर 23,000 मामले हो गए। ’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 250 से ज्यादा मतदाता नहीं हों।

राजद सांसद ने कहा, ‘‘शारीरिक दूरी के नियमों और मतदान के समय को ध्यान में रखते हुए आप 1,000 लोगों को नहीं संभाल सकते । आपको (प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्या) यह संख्या घटाकर 250 करनी होगी । ’’ सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने बिहार में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1,000 तक सीमित कर दी है। क्या महामारी के मद्देनजर विधानसभा चुनाव टालने की भी अपील की गयी , इस पर झा ने कहा कि ऐसी कोई मांग नहीं उठी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा कि जीवन का अधिकार महत्वपूर्ण है । लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव होता है। उस त्यौहार में पूर्ण भागीदारी में कोई अड़चन और अवरोध नहीं हो सकता।’’ ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘लोग पूरी तरह से स्पष्टता चाहते हैं ताकि अधिकतम संख्या में मतदाताओं की भागीदारी प्रतिकूल रूप से प्रभावित नहीं हो। लोग आयोग से यह उम्मीद भी करते हैं कि वह लोगों को इस बारे में आश्वस्त करेगा कि समूची चुनाव प्रक्रिया बड़े पैमाने पर लोगों को (कोविड-19 से) संक्रमित करने वाला आयोजन नहीं बनेगी। ’’

सभी राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय दलों को एक पत्र में चुनाव आयोग ने देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का हवाला दिया और इसे रोकने के लिए सुरक्षा उपायों के तौर पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत कई निर्देशों का हवाला दिया । बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उसने इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों से राय लेने का फैसला किया है ।

सभी दलों से 31 जुलाई तक अपनी राय और सुझाव देने को कहा गया ताकि महामारी के दौरान चुनाव करवाने के लिए उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा चलाए जाने वाले प्रचार अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश तैयार किए जा सकें । बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है और नयी विधानसभा का गठन उससे पहले किया जाना है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है