लाइव न्यूज़ :

हिरासत में लिए गए कश्मीरी नेताओं की रिहाई के लिए विपक्षी पार्टियां करेंगी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 20, 2019 04:21 IST

द्रमुक सांसद टी.आर. बालू ने बताया कि कांग्रेस, माकपा, भाकपा, तृणमूल कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सहित कई दलों ने जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अगस्तः जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद हिरासत में लिए गए नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग को लेकर द्रमुक के नेतृत्व में कई विपक्षी पार्टियां गुरुवार को प्रदर्शन करेंगी। द्रमुक सांसद टी.आर. बालू ने बताया कि कांग्रेस, माकपा, भाकपा, तृणमूल कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सहित कई दलों ने जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि समान विचारधारा वाली पार्टियां हमसे जुड़ें। प्रत्येक वह शख्स जो संघीय प्रणाली और लोकतंत्र में विश्वास करता है उसे इससे जुड़ना चाहिए। हम उन नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जो 14 से अधिक दिनों से कैद हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और हिरासत में हैं।’’

द्रमुक नेता ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला,उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, पूर्व आईएएस अधिकारी से राजनेता बने शाह फैसल और अन्य नेताओं को राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद गत दो हफ्तों से हिरासत में रखा गया है।

भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा, ‘‘ सरकार ने कुछ इलाकों में प्रतिबंध में ढील दी है, परंतु यह सूचना नहीं है कि इन नेताओं को कब रिहा किया जाएगा। हम जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और जिन लोगों को जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिया गया है उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग करेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो