लाइव न्यूज़ :

किसानों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे विपक्षी दलः अश्विनी चौबे

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:48 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 17 दिसंबर नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों की आड़ में लगभग सभी विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौबे ने यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “चाहे वह कांग्रेस हो, कम्युनिस्ट हो, सपा हो, बसपा हो या राजद हो, इनके पास देश में मुद्दे नहीं हैं और ये लोगों में भ्रम फैलाने में लगे हैं। आजादी के बाद 70 सालों तक इन्होंने किसानों को बरगलाया है और सुधार का काम केन्द्र की मोदी सरकार पर छोड़ दिया था।”

उन्होंने कहा, “पिछले छह साल से हम उस काम को कर रहे हैं तो अब इनके पेट में दर्द हो रहा है कि सारा काम ये कर जाएंगे। सितंबर में संसद में जब बहस हो रही थी तो एक भी दिन इन्होंने चर्चा में भाग नहीं लिया। क्या विरोधी दल का यही काम है। जब पटल पर कानून आया तो उल्टे इन्होंने राज्यसभा में हंगामा किया, तोड़फोड़ की।”

चौबे ने इस दौरान कोरोना से लड़ाई को लेकर सरकार की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि चंद महीने में कोरोना का टीका बाजार में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि टीका विकसित करने में चार संस्थान- फाइजर, सीरम, भारत बायोटेक और कैडिला लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जो भी टीका आयेगा उसका 20 प्रतिशत गरीब देशों को देने की सहमति बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तीन समूह को सबसे पहले टीकाकरण के दायरे में लाया जाएगा।

मंत्री ने बताया, ‘‘पहले समूह में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी हैं जिनमें आशा बहनों से लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तक शामिल हैं। वहीं दूसरे समूह में दो करोड़ अग्रिम मोर्चे के कर्मी होंगे जिनमें चिकित्सक, पुलिसकर्मी, आपदा प्रबंधन कर्मी, होमगार्ड के जवान आदि होंगे। तीसरे समूह को दो वर्गों में बांटा में गया है जिसमें पहले समूह में 50 वर्ष की आयु से ऊपर के 27 करोड़ लोग हैं। इस वर्ग में अधिक जोखिम वाले रोगियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि टीके के वितरण की 90 प्रतिशत तैयारी पूरी हो चुकी है। कोरोना को हराने के लिए बूथ स्तर की व्यवस्था की जा रही है। देशभर में ऐसे लाखों बूथ बनेंगे जहां टीका दिया जायेगा। देशभर में टीका लगाने वाले 2.39 लाख लोग हैं जिसमें 1.54 लाख एएनएम को वैक्सीन देने की तैयारी में लगाया गया है।

चौबे ने कहा कि अगले छह से आठ महीने के भीतर 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी सरकार ने की है और इसके लिए 60 करोड़ खुराक (एक व्यक्ति को दो खुराक) देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर हर तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टीका लगाने के बाद व्यक्ति आधा घंटे तक विशेषज्ञ की निगरानी में रहेगा जिससे किसी तरह के दुष्प्रभाव का उपचार किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी