लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान को पटरी से उतारने के लिए विपक्षी दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी: नड्डा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्र सरकार के टीकाकरण अभियान की आलोचना के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए शुक्रवार को कहा कि स्वदेश निर्मित दोनों टीकों पर सवाल उठाने और टीकाकरण अभियान को पटरी से उतारने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने दावा किया कि देश में हर किसी को समय पर टीका लगाया जाएगा और कहा कि कोविड-19 के सक्रिय मामलों में हो रही कमी और ठीक होने वालों की बढ़ती तादाद संकेत हैं कि भारत इस महामारी को पटखनी देने की राह में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा किसान मोर्चे द्वारा देश भर में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के उद्घाटन के मौके पर नड्डा ने दावा किया कि मोदी सरकार की तत्परता और लोगों की जागरूकता की वजह से भारत में अन्य देशों के मुकाबले संक्रमण की दर कम रही।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान उन्होंने टीकाकरण अभियान को रोकने और कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने के लिए हरसंभव कोशिश की।

डिजीटल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान को पटरी से उतारने के लिए कांग्रेस ने सब कुछ किया और आज कल वह टीकाकरण, टीकाकरण और टीकाकरण की रट लगाए है...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय पर सभी का टीकाकरण किया जाएगा।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब दोनों घरेलू टीकों कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मंजूरी मिली थी तब विपक्ष शासित राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने आरोप लगाया था कि बिना तीसरे चरण की अनुमित के टीकों को मंजूरी दी गई है और इससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा शासित राज्यों ने टीकाकरण मुफ्त करने की घोषणा की है जो पार्टी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पत्र लिखा करते हैं उन्हें अपने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखना चाहिए और वही सलाह देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा अब तक 18.70 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त मुहैया कराई गई हैं। कोविड के संक्रमण काल में पीएम केयर्स फंड जीवनदायिनी सिद्ध हो रहा है। देश भर में टीकाकरण अभियान, ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना, अस्थायी अस्पताल और आरटी पीसीआर परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए इस कोष से सहायता प्रदान की जा रही है।’’

इस अवसर पर नड्डा ने किसानों के हित में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया और कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट