लाइव न्यूज़ :

बंगाल में विपक्षी दलों ने आठ चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:56 IST

Open in App

कोलकाता, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की चुनाव आयोग की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया। भाजपा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि वह दस से 12 चरणों में चुनाव कराए जाने की उम्मीद कर रही थी, जबकि माकपा ने कहा कि चुनाव अगर हिंसा मुक्त हों तो चरणों की संख्या मायने नहीं रखती है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘हम खुश हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे और राज्य के लोगों को बिना किसी भय के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।’’

राज्य कांग्रेस के नेता मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि चुनाव कम से कम 10 से 12 चरणों में होने चाहिए थे और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि बंगाल में किस तरह से पंचायत चुनाव हुए हैं। हिंसा के कारण कई लोग मारे गए। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग सुनिश्चित करेगा कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से हों।’’

माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि चरणों की संख्या बढ़ाने के बजाए चुनाव के दौरान सुरक्षा मजबूत करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल सात या आठ चरण काफी नहीं हैं। मतदाताओं को किसी भी तरह के भय या धमकी से मुक्त होना चाहिए।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इतने चरण में चुनाव कराया जाना अभूतपूर्व है।

टीएमसी के सांसद और प्रवक्ता सौगत राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह उचित नहीं है। राज्य में इतने लंबे समय तक चुनाव कभी नहीं हुआ। चूंकि, भाजपा शिकायत कर रही है इसका यह मतलब नहीं है कि वे जो कह रहे हैं वह सच है। आठ चरणों के चुनाव से हम काफी नाखुश हैं।’’

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे