लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश दिवस पर दी शुभकामना, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 24, 2021 15:55 IST

Open in App

लखनऊ 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने समारोह का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बतायी वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इस मौके पर लोगों को शुभकामना दी है । हालांकि समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए सुख शांति संपन्नता और आत्मनिर्भरता की बात की है वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश दिवस की चर्चा किए बिना भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है।

अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा "आइए हम सब मिलकर एक ऐसा ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं! "

यादव ने कहा "उप्र देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री व मानव संसाधन देनेवाला प्रदेश रहा है। अर्थव्यवस्था एवं कृषि के क्षेत्र में उप्र का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश विनाश के रास्ते पर है।"

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट्वीट किया " उत्तर प्रदेश दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश के लोगों की सुख-शांति, संपन्नता एवं आत्मनिर्भरता के लिए बसपा सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर सतत संघर्षरत है। सत्ता की शक्ति निश्चय ही इसमें और भी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है।"

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को ट्वीट किया “ अनेकों संस्कृतियों, विधाओं, भाषाओं को समेटे हुए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे