लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल हंगामे की प्रतिस्पर्धा में लगे रहे : नकवी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:31 IST

Open in App

प्रयागराज, 13 अगस्त केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को यहाँ कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद में सरकार शुरू से ही सभी मुद्दों पर सकारात्मक-रचनात्मक चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्षी पार्टियां हंगामे की प्रतिस्पर्धा में लगी रहीं।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के पहले दिन से ही सदन की कार्यवाही को बाधित करने की मंशा बना रखी थी, वह आज नियमों, सिद्धांतों और परंपराओं का ज्ञान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां पहले मांग कर रही थीं कि प्रधानमंत्री कोरोना महामारी से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री ने जब यह बैठक बुलाई तो इन पार्टियों ने उसका बहिष्कार कर दिया।’’

नकवी ने कहा कि फिर इन्हीं विपक्षी पार्टियों ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर चर्चा हो। लेकिन वे किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाये संसद में अव्यवस्था फैलाने में लग गए।

उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही सभी मुद्दों पर सकारात्मक-रचनात्मक चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्षी पार्टियां हंगामे की प्रतिस्पर्धा में लगी रहीं।

नकवी ने शुक्रवार को प्रयागराज के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है और केंद्र सरकार भी इस दिशा में पूरी मदद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी