लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों ने गोवा विधानसभा के बजट सत्र की अवधि घटाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:02 IST

Open in App

पणजी, 18 मार्च गोवा में विपक्षी दलों ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी एवं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनसे अगले सप्ताह से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के प्रभाव में आ जाने के चलते छोटा करने की मांग की है।

गोवा विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से लेकर 16 अप्रैल तक चलेगा।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सत्र के पहले दिन बजट पेश करने वाले हैं।

छह नगर निगमों एवं पणजी नगर निगम के चुनाव 20 मार्च को होंगें जबकि पांच निगम परिषदों के चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं की गयी हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत(कांग्रेस), गोवा फारवार्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलिकर ने बुधवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बजट सत्र के कार्यक्रम को लेकर चिंता प्रकट की।

धवलिकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री को बजट पेश करके विधानसभा स्थगित कर देनी चाहिए तथा आदर्श आचार संहिता हटने के बाद फिर सत्र आहूत करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे