लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों ने असम सरकार पर चुनावी वादों से 'मुकरने' का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 00:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 जून असम में विपक्षी कांग्रेस नीत महागठबंधन ने शनिवार को राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद चुनाव के दौरान किए गए वादों से ''मुकरने'' का आरोप लगाया।

गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि राज्य में लोगों की समस्याओं को दूर करने का रास्ता तलाशने के बजाय भाजपा लोगों का धर्म के आधार पर ''धुव्रीकरण'' करने में व्यस्त है।

असम की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने कहा, '' सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है, चाहे वह सूक्ष्मवित्तीय संस्थानों की ऋण माफी का मामला हो या चाय बागान के श्रमिकों की दिहाड़ी में बढ़ोत्तरी करने का.... वे जो कर रहे हैं उसे लेकर हम आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकते।''

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन ने विपक्ष के मुकाबले कोई बड़ी जीत हासिल नहीं की है क्योंकि उसके और अन्य दलों के बीच मत प्रतिशत का अंतर एक फीसदी से भी कम रहा।

ईंधन के लगातार बढ़ते दामों को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोरा ने कहा कि 150 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू