लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होगा विपक्षी एनपीएफ

By भाषा | Updated: July 20, 2021 00:40 IST

Open in App

कोहिमा, 19 जुलाई नगालैंड की राजनीति में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ है। राज्य विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल ‘नगा पीपुल्स फ्रंट’ (एनपीएफ) ने सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) में शामिल होने की तैयारी कर ली है। यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को दी।

विपक्षी नेता टी आर जेलियांग के नेतृत्व वाले एनपीएफ ने सत्तारूढ़ पीडीए में शामिल होने का फैसला किया है। एनपीएफ विधायक दल के प्रवक्ता इमकोंग एल. इमचेन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और विपक्षी नेता जेलियांग के बीच अन्य नेताओं की मौजूदगी में होने वाली बैठक के दौरान सभी प्रासंगिक दस्तावेज जमा किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह फैसला सोमवार को दीमापुर स्थित जेलियांग के आवास पर हुई पार्टी विधायकों की बैठक के दौरान लिया गया।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका मतलब क्या एनपीएफ का सत्तारूढ़ पीडीए सहयोगी दलों एनडीपीपी और भाजपा में से किसी एक के साथ विलय होगा या केवल एक अलग पार्टी के रूप में गठबंधन में शामिल होना होगा।

सत्तारूढ़ पीडीए में 34 सदस्य हैं, जिसमें 20 विधायकों के साथ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), 12 भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और 2 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थित है। एनपीएफ में 25 विधायक हैं, जबकि एक सीट खाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो