लाइव न्यूज़ :

राफेल मुद्दे पर सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन, की सरकार विरोधी नारेबाजी

By भाषा | Updated: August 10, 2018 13:20 IST

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कमान में विपक्षी सांसदों ने राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित घोटाला मुद्दे को लेकर भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रदर्शन किया।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कमान में विपक्षी सांसदों ने राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित घोटाला मुद्दे को लेकर भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रदर्शन किया। संप्रग अध्यक्ष की अगुवाई में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।

राज बब्बर, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अम्बिका सोनी, भाकपा के डी. राजा, आप सांसद सुशील गुप्ता एवं अन्य सहित विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया और इस मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।

जेपीसी द्वारा राफेल समझौता मामले में जांच और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब की मांग करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने कल लोकसभा में हंगामा किया था जिसके कारण संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी।

सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित तीन तलाक विधेयक को आज राज्यसभा में पेश करने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हमारी पार्टी की स्थिति बिल्कुल साफ है। मैं इस पर आगे कुछ नहीं कहूंगी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया