लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के विधायकों ने पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लेकर बिहार विधानसभा से बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:06 IST

Open in App

पटना, 27 जुलाई बिहार में विपक्ष के विधायकों ने निर्वाचित सदस्यों के साथ कुछ महीने पहले पुलिस के कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया।

दोपहर भोज के बाद दो बजे जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई विपक्षी सदस्य अपने नेता तेजस्वी यादव द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

इसपर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले पर दोपहर भोज से पहले बात हो चुकी है जब यादव को मुद्दे पर बयान देने की अनुमित दी गई। अध्यक्ष ने यह कहने के बाद विधायी कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

इसके बाद, विपक्षी सदस्य नाराज हो गए और आसन के समक्ष आ गए। उन्होंने ‘लाठी गोली की सरकार’ जैसे नारे लगाए और फिर बहिर्गमन कर गए।

कई विपक्षी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुलिस द्वारा विपक्षी विधायकों को कथित तौर पर पीटे जाने और महिला सदस्यों से कथित दुर्व्यवहार से संबंधित 23 मार्च की घटना के लिए ‘‘व्यक्तिगत तौर पर माफी’’ मांगने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता