लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा में कोविड-19 मानदंडों की अनदेखी कर विपक्षी विधायकों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध और नारेबाजी करते हुए विपक्षी भाजपा विधायक कोविड-19 मानदंडों की अनदेखी कर सदन में एक दूसरे के करीब आ गए।

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस बैठने और कोविड-19 रोकथाम के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

सदन में तीखी बहस हुई जिस दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष ने वाहनों के कलपुर्जो (ऑटो पार्ट्स) के डीलर मनसुख हिरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पिछले महीने विस्फोटकों से लदी हिरेन की एक कार उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास पायी गयी थी।

विपक्षी सदस्यों ने इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को निलंबित करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

उपाध्यक्ष जिरवाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, विधानसभा के बजट सत्र की अवधि पहले ही कम कर दी गई है।

उन्होंने कहा, "बिना मास्क पहने एक दूसरे के इतने करीब आना सही नहीं है।"

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नियमों का पालन नहीं करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग