लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ जनवरी केरल विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण का बहिष्कार किया और डॉलर तस्करी मामले में आरोपों से घिरे विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन के इस्तीफे की मांग की।

जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण देने के लिए आए, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन तथा खान के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

विपक्षी विधायकों की नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने ठीक समय पर संबोधन शुरू किया और वाम सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उसके प्रदर्शन तथा उपलब्धियों के बारे में बताया।

इस बीच नारेबाजी जारी रही तो राज्यपाल ने विपक्षी सदस्यों से से तीन बार अनुरोध किया कि वे उन्हें उनके संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने का मौका दें। नारे लगा रहे सदस्यों ने उनकी बात अनसुनी कर दी।

इस पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहा हूं। जब राज्यपाल अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहे हों तो उम्मीद की जाती है कि इसमें कोई अवरोध खड़ा नहीं किया जाएगा।’’

इस बीच विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला खड़े हुए। उन्होंने कुछ बोलने की कोशिश की लेकिन राज्यपाल ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी।

बाद में प्रदर्शनकारी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया और बाहर धरने पर बैठ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित