लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि को बदनाम करने के लिए कोई मौका नही छोड़ता विपक्ष : दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:57 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जून अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए जमीन खरीद में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि विपक्ष के कुछ लोग राम जन्मभूमि को बदनाम करने के लिए कोई मौका छोड़ने से नहीं हिचकिचाते।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, " इस बारे में आधिकारिक जवाब (भूमि की खरीद में कथित भ्रष्टाचार का) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी देंगे। मैं एक लाइन में कहूंगा कि विपक्ष में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें राम जन्मभूमि का कोई भी प्रकरण में बिलकुल भी सुहाता नहीं है। कभी-वे कहते थे कि भगवान राम काल्पनिक हैं और रामसेतु का अस्तित्व नहीं था। राम जन्मभूमि के बारे में शुरू से उनका (विपक्ष) यही प्रलाप रहा है।''

शर्मा ने कहा, "जब राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी बाधाओं को हटा दिया गया, तो विपक्ष ने अनर्गल प्रलाप शुरू कर दिया और, वे राम जन्मभूमि को बदनाम करने का कोई भी मौका छोड़ने से पीछे नही हटते हैं।"

राज्य मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार के बारे में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मंत्रिपरिषद में विस्तार या फेरबदल का निर्णय आलाकमान और संगठन द्वारा लिया जाता है। संगठन इसके लिए अधिकृत है, और संगठनात्मक बैठक में इसपर चर्चा होती है।"

शर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति तथा उनके कामकाज के बारे में भी आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई।

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में आगामी उप्र विधानसभा चुनाव या हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के संबंध में कोई चर्चा हुई, शर्मा ने कहा कि यह चुनावी बैठक नहीं थी, और चुनावी बैठकें संगठनात्मक स्तर पर होती हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर हुई बैठक थी और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों