लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं ने वाजपेयी के विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा कर सरकार पर कटाक्ष किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई विपक्ष के कई नेताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित उस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया जो 1973 में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ आयोजित हुआ था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वाजपेयी बैलगाड़ी से संसद पहुंच रहे हैं। दावा किया गया है कि उस समय पेट्रोल के दाम में सात पैसे की बढ़ोतरी के खिलाफ वाजपेयी ने विरोध प्रदर्शन निकाला था।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह 1973 में पेट्रोल की कीमत में सात पैसे की वृद्धि के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का एक विरला वीडियो है। अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाड़ी पर बैठकर संसद में पहुंचे थे।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने भी यह वीडियो साझा किया और केंद्र सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास। ओह। जब पेट्रोल की कीमत सात पैसे बढ़ गई थी तो अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाड़ी पर बैठकर संसद पहुंचे थे।’’

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने यह भी वीडियो साझा कर केंद्र पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह