लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं ने नायडू से मुलाकात की, सरकार के ‘अधिनायकवादी रवैये’ की निंदा की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यसभा में हंगामे के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात और सरकार के ‘अधिनायकवादी रवैये’ और ‘अलोकतांत्रिक कदमों’ की निंदा की।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं ने नायडू को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें दावा किया गया कि बुधवार को उच्च सदन में बाहर से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया था और महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि विपक्षी दल सरकार के ‘अधिनायकवादी रवैये’ और ‘अलोकतांत्रिक कदमों’ की निंदा करते हैं।

इस मुलाकात के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से कहा कि 50-60 लोगों को बाहर से सदन में लाया गया था और महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई।

सरकार विरोधी मार्च के बाद विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने नायडू से मुलाकात कर बुधवार की घटना पर चिंता प्रकट की और सरकार पर ‘अलोकतांत्रिक व्यवहार’ का आरोप लगाया।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप राष्ट्रपति से मुलाकात कर राज्यसभा में कल के हंगामे को लेकर चिंता प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक व्यवहार की एकमत से निंदा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने 55 साल के संसदीय करियर में महिला सांसदों के प्रति ऐसा व्यवहार कभी नहीं देखा। 40 पुरुषों और महिलाओं को सदन में बाहर से लाया गया था। यह दुखद था। यह लोकतंत्र पर हमला है।’’

गौरतलब है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आरोप लगाया कि सदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद कुछ महिला सुरक्षाकर्मियों ने विपक्ष की महिला सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की और उनका अपमान किया। हालांकि सरकार ने उनके आरोप को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह ‘सत्य से परे’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो