लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं ने लुधियाना विस्फोट की निंदा की, चन्नी ने कहा- अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:57 IST

Open in App

लुधियाना/चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं।

चन्नी ने यह बात लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट के बाद कही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

इस बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी हमले की निंदा की।

मुख्यमंत्री ने यह आशंका भी व्यक्त की कि हो सकता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति ही बम को संचालित कर रहा हो।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,''जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र-विरोधी और राज्य-विरोधी शक्तियां इस तरह की घिनौनी हरकतें करने के प्रयास कर रही हैं और इसके लिए सरकार सतर्क है तथा लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।''

चन्नी ने कहा कि पहले बेअदबी के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब, इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य के मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचे और विस्फोट में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना में मरने वाला व्यक्ति बम को ऑपरेट कर रहा था।

चन्नी ने विस्फोट को ''दुर्भाग्यपूर्ण घटना'' करार देते हुए कहा कि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए और वे खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने आशंका व्यक्त की कि राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में 'अराजकता फैलाने' के प्रयास किये जा रहे हैं।

चन्नी ने कहा, ''मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हर कीमत पर शांति बनाए रखी जाएगी।''

उन्होंने कहा, ''हमारी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन कौन सी एजेंसियां ​​पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं, यह स्पष्ट हो जाएगा क्योंकि जांच जारी है।''

इस बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विस्फोट की निंदा की और राज्य की शांति एवं सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अपनी चिंता दोहराई।

उन्होंने कहा, ''पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है और इस तरह की घटनाएं उस चुनौती ओर संकेत करती हैं जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए और सरकार जिस तरह इसे दरकिनार करने की कोशिश कर रही है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिये।''

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विस्फोट की निंदा करते हुए कहा,''निर्दोष लोग वोट बैंक की राजनीति और ध्रुवीकरण के लिए जान गंवा रहे हैं।''

सिद्धू ने ट्वीट किया, ''मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करता हूं ... वोट बैंक की राजनीति और ध्रुवीकरण के कारण निर्दोष लोग जान गंवा रहे हैं !! आशा और एकता की राजनीति को डर और विभाजन की राजनीति की जगह लेनी चाहिए। विभाजनकारी ताकत महान गुरुओं द्वारा हमें दी गई पंजाबियत की अदम्य भावना से पराजित होगी।''

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना के लिए ''राष्ट्र विरोधी'' ताकतों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस सीमावर्ती राज्य में कभी भी सौहार्द और शांति भंग नहीं होने देंगे।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने विस्फोट पर दुख जताया है।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया, ''राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेरा मानना है कि डीजीपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखनी चाहिये, जो वे नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू