लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ‘‘तलवार के बल पर’’ तृणमूल कांग्रेस में शामिल किए जा रहे विपक्षी नेता : विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:00 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), तीन नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार पर विपक्ष की हत्या के प्रयासों में जुटने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इस सूबे में विपक्षी दलों के नेताओं पर संगीन जुर्मों के झूठे मामले लाद कर उन्हें ‘‘तलवार के बल पर’’ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर मजबूर किया जा रहा है।

विजयवर्गीय ने कल मंगलवार को इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे तो एक घटना याद आती है कि इस देश के अंदर इस्लाम भी तलवार के बल पर आया और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में जो लोग जा रहे हैं, वे तलवार के बल पर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि दोनों घटनाएं एक जैसी हैं।’’

भाजपा महासचिव से पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी के नेताओं के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लगातार शामिल होने पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद इस पार्टी के कई नेताओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इन चुनावों में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार रहे विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है और भाजपा के नेताओं पर हत्या, डकैती तथा भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में बड़ी तादाद में झूठे मामले लादे जा रहे हैं। भाजपा महासचिव ने कहा, ‘‘(पश्चिम बंगाल में) अकेले मुझ पर 20 मुकदमे चल रहे हैं। सरकार जब विपक्ष की हत्या करने में लग जाती है, तो वहां (पश्चिम बंगाल) कोई आदमी कैसे जी पाएगा?’’

विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘अगर देश के इतिहास में किसी ऐसे तानाशाह नेता का नाम लिखा जाएगा जिसका प्रजातंत्र पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं रहा, तो इनमें बनर्जी भी शामिल होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में भारत के प्रजातंत्र की प्रशंसा हो रही है। लेकिन यह बात मैं भाजपा महासचिव की हैसियत से पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल