लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेता आवश्यक सुरक्षा कवर से वंचित हैं : जेकेएनपीपी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:25 IST

Open in App

जम्मू, 15 नवंबर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी दलों के नेता आवश्यक सुरक्षा कवर से वंचित हैं जबकि इस महीने जिला विकास परिषद् (डीडीसी) के चुनाव शुरू होने वाले हैं।

पार्टी ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में नेताओं एवं अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा का श्रेणीकरण संबंधित अधिकारी उनके राजनीतिक जुड़ाव के आधार पर करते हैं।

एनपीपी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा, ‘‘गैर भाजपा नेता और खासकर भगवा शासन की नीतियों का विरोध करने वाले लोगों को हरसंभव तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है और कोई भी उनके संभावित खतरों के बारे में संज्ञान भी नहीं ले रहा है।’’ कई प्रमुख लोगों के पार्टी में यहां शामिल होने के बाद उन्होंने यह बात कही।

सिंह ने दावा किया, ‘‘विपक्षी दलों के न केवल उम्मीदवारों बल्कि उनके शीर्ष नेतृत्व को भी उचित सुरक्षा कवर से वंचित किया गया है। भाजपा के छोटे कार्यकर्ताओं को भी जहां कड़ी सुरक्षा दी गई है वहीं जम्मू-कश्मीर में मान्यता प्राप्त विपक्षी दलों के प्रमुखों के वर्तमान सुरक्षा कवर को हटाया जा रहा है जबकि आतंकवादियों से उन्हें काफी खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र