विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है: सिंह

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:32 IST2021-01-31T22:32:27+5:302021-01-31T22:32:27+5:30

Opposition is trying to mislead farmers: Singh | विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है: सिंह

विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है: सिंह

आगरा, 31 जनवरी भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्ष इस समय किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

सिंह ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए यहां किरावली स्थित अमर गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है जबकि केन्द्र ने किसानों की भलाई के लिए कई कदम उठाये है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिये किसानों को बहुत मदद मिली है।

सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Opposition is trying to mislead farmers: Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे